फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश में राजस्व पुलिस को चकमा दे भागा युवक

Fri, 13 Feb 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ापानी क्षेत्र में बच्ची से बलात्कार के मामले में राजस्व पुलिस ने शक के आधार पर भुमका गांव निवासी एक युवक की गिरफ्तार के लिए उसके घर दबिश दी तो वह राजस्व पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर भाग निकला। इधर, हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में राजस्व पुलिस ने उक्त मामले को मुक्तेश्वर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पट्टी पटवारी पद्मादत्त बुधौड़ी ने बताया कि बच्ची से बलात्कार के मामले में भुमका निवासी एक 25 वर्षीय युवक पर शक जाहिर किया गया है जो गांव में ही मजदूरी करता है। गुरुवार की सुबह पट्टी पटवारी कैलाश चंद्र, हेम जोशी और पूरन सनवाल ने भुमका गांव में उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन वह जंगल की ओर भाग गया। जंगल में भी उसकी खोजबीन की गई, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा।

पटवारी बुधौड़ी के मुताबिक बलात्कार के इस मामले को मुक्तेश्वर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से संबंधित जघन्य मामलों को रेगुलर पुलिस को सौंपने के निर्देश हैं। पटवारी के मुताबिक रेप के इस मामले की केस डायरी एवं मेडिकल रिपोर्ट आदि मुक्तेश्वर पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची और परिजनों के बयान दर्ज किए
मुक्तेश्वर के थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार कौशल ने बताया कि बच्ची से रेप का मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। गुरुवार को पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व पुलिस को भुमका गांव निवासी जिस युवक पर शक है, उसे पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ में आने के बाद उसे बच्ची के समक्ष लाया जाएगा, ताकि उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें