फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, युवती घायल

Mon, 23 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के समीप रविवार शाम बुलेट मोटरसाइकिल की बस से टक्कर होने पर युवक की मौत हो गई और युवती घायल हो गए। पुलिस ने युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उधमसिंह नगर जिले के खानपुर गदरपुर का निवासी इस्तपाल सिंह पुत्र सतपाल सिंह रविवार की रात अपने करीबी अमरजीत सिंह की पुत्री संदीप कौर के साथ हल्द्वानी आया था। रविवार की शाम दोनों बुलेट मोटरसाइकिल (यूके 06एडी 0302) से घर लौट रहे थे।

गंगू ढाबे के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर सिड्कुल की बस से हुई। टक्कर तेज होने के कारण युवक और युवती दूर दूर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलने के बाद टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। चौकी प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि युवक के पिता प्लोर मिल के मालिक है। इस्तपाल सिंह  पढ़ाई के साथ घर का कारोबार भी देखता था। युवती हाईस्कूल की छात्रा है। देर रात हादसे की सूचना मिलने पर दोनों परिवारों के लोग अस्पताल आ गए थे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें