फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कार सवारों ने युवक को पीटा

Wed, 27 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल घूमने जा रहे बरेली और बहेड़ी निवासी कार सवार युवकों ने शराब के नशे में बाइक सवार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर नशे में धुत युवकों ने बाइक चालक की पिटाई कर दी। युवक की शिकायत पर तीनपानी चेकपोस्ट पुलिस ने कार रुकवाकर कार सवार सात युवकों को हिरासत में लेते हुए कार सीज कर दी।
विज्ञापन


पंतनगर निवासी रंजीत सिंह अपने दोस्त मुजरेश सिंह के साथ मंगलवार को बाइक से हल्द्वानी जा रहा था। अभी दोनों गोरापड़ाव के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही कार यूए 04 ई 6393 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गिर पड़े। रंजीत ने कार सवारों को सही से कार चलाने की नसीहत दी। इस पर कार सवार नशे में धुत्त लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह रंजीत ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तीनपानी के पास बताई गई कार को रुकवा लिया। कार सवार मोहम्मद अफजल, हनीफ निवासी वार्ड न. 6 निवासी देवरिया बरेली, मोहम्मद नाजिम, विमल गंगावार निवासी मुड़िया जागीर देवरनिया बरेली समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया गया। सभी नशे में थे। पुलिस ने सभी का चालान करते हुए कार सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें