फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का दूसरे दिन भी कोतवाली में हंगामा

Tue, 10 Feb 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हेड कैटरर सुरेश की पत्नी हेमा और बहन सोमवार को फिर महिलाओं के साथ कोतवाली में पहुंचीं। महिलाओं ने हत्यारोपी दीपक भट्ट को थाने से बाहर निकालने की मांग करते हुए हंगामा किया। इस बीच पुलिस ने आरोपी को पेशी के लिए अदालत भेज दिया। पुलिस को आशंका थी कि महिलाएं आरोपी पर हमला कर सकती हैं। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन


छड़ायल नायक निवासी हेड कैटरर सुरेश राम की शनिवार देर रात सरस्वती विहार कालोनी स्थित एक मैरिज पार्टी में खाना बनाने गया था। वहां खाना कम पड़ने पर हुए विवाद में कैटरिंग संचालक की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से सुरेश की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक भट्ट को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया उसकी कार जब्त कर ली थी। रविवार को सुरेश की पत्नी और मां समेत कई महिलाओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया था।

सोमवार को दूसरे दिन भी सुरेश की पत्नी हेमा समेत बबली बर्मा, हीरा देवी, भावना, आशा, बसंती सहित काफी महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। महिलाओं ने आरोपी को बाहर निकालने की मांग करते हुए हंगामा किया। हंगामे के चलते पुलिस के भी हाथ-पांव फूले रहे लेकिन काफी देर तक हंगामे के बाद महिलाएं लौट गईं। इधर, मुकदमे की विवेचना मानव वध सेल के विवेचक को सौंपी गई है।
विज्ञापन


दूल्हे के पिता को लेकर नहीं हो सका निर्णय
दूल्हे के पिता एनसी जोशी के मामले में पुलिस अभी निर्णय नहीं कर सकी है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में ही हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि दूल्हे के पिता के उकसाने पर ही विवाद हुआ था। इस कारण एनसी जोशी को विवाद से बरी नहीं किया जा रहा है।

दीपक के समर्थन में आया टेंट एसोसिएशन
टेंट व्यापार एसोसिएशन एवं कैटरर एसोसिएशन की एक आम सभा के दौरान छड़ायल जयदेवपुर स्थित सरस्वती विहार में हुए गोलीकांड की चर्चा की गई। एसोसिएशन ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। आरोप लगाया है कि मामले में गलती रिटायर्ड सूबेदार की तरफ से की गई है। एसोसिएशन का दावा है कि रिटायर्ड सूबेदार ने 200 लोगों के खाने का आर्डर दिया था लेकिन 300 लोगों को खाना खिलाया गया।

पार्टी में खाना खत्म होने के बाद विवाद हुआ और कैटरर के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। कर्मचारियों ने व्यवसायी दीपक भट्ट को बुलाया लेकिन उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बैठक में अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे, उपाध्यक्ष मनोज कपिल, महामंत्री चंदन मेहता, संगठन मंत्री चंदन शाह, गिरजा नंदन भट्ट, जितेंद्र पाल, विमल तोलिया, हरीश नेगी, रुपेंद्र नागर, सोनू केसरवानी, सोनू कश्यप, हरिओम गुप्ता आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें