फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने नेपाली को रौंदा, मौत

Tue, 10 Feb 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी(नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी-रामनगर हाइवे पर एक वैगनार कार की टक्कर से पैदल जा रहे फेरी लगाने वाले नेपाली अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन कार चालक का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे कुछ नेपाली मजदूर कमोला भीमपूरी गेट के पास सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही वैगनआर ने नेपाल के 8 जुमला निवासी मांगलेरोकाया (50) पुत्र धनमलरोकाया को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में मांगलेरोकाया गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 से उसे कालाढूंगी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पुत्र और उसके साथियों ने बताया कि वे लोग बैलपड़ाव में रहकर कपड़ों की फेरी लगाते हैं। दोपहर को वे लोग कपड़े बेचने निकले थे कि हादसा हो गया। इधर, सूचना पर पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर कार की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें