फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ घूमने आई महिला फरार

Mon, 30 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोवर नगरी की सैर को आए मेरठ निवासी एक युवक की पत्नी निजी होटल से फरार हो गई। पति ने पत्नी खोजने की गुहार तल्लीताल थाने में लगाई है। सूचना के बाद युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


भावलपुर मेरठ निवासी धर्मेंद्र किशन पुत्र बाल किशन विकासखंड दोराला में एडीओ पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी पत्नी मोदीनगर से बीडीएस का कोर्स कर रही है। 15 फरवरी 2014 को धार्मिक रीति रिवाजों से परिजनों की मौजूदगी में उनका विवाह हुआ। परिजनों के कहने पर धर्मेंद्र पत्नी को घुमाने के लिए नैनीताल ले आया। बीती देर रात्रि वह मालरोड स्थित निजी होटल में ठहरे।

धर्मेंद्र का कहना है कि रविवार सुबह जब वह नहाकर कमरे में पहुंचा तो वहां पत्नी नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस की सूचना पर युवती के माता-पिता भी नैनीताल पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष इंदर सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें