फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार छात्रा को छेड़ा, भाइयों ने होटल में घुसकर पीटा

Wed, 15 Apr 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचापुल के पास राह चलते हाईस्कूल की छात्रा से मंगलवार शाम साढ़े सात बजे पीछा कर बाइक सवारों ने छेड़खानी कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा के भाइयों ने रोडवेज के पास होटल में खाना खा रहे बाइक सवारों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान घायल मनचले अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। मारपीट में छात्रा का एक भाई भी चोटिल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस होटल पहुंची और क्षतिग्रस्त सामानों का जायजा लेने के बाद मनचलों की बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मनचलों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कठघरिया निवासी एक छात्रा मंगलवार शाम साढ़े सात बजे अपने भाई को लेने के लिए स्कूटी से मुखानी जा रही थी। ऊंचापुल के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार मनचलों ने छात्रा की स्कूटी का पीछा किया और सुनसान जगह पर एक मनचले ने छींटाकशी करते हुए छात्रा का हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने घटना से अपने भाई को अवगत कराया। भाई ने अपने दोस्तों को जानकारी देने के बाद मनचलों का पीछा किया। आरोप है कि कालाढूंगी रोड पर मनचलों ने छात्रा के भाइयों पर पत्थर भी फेंके। इसके बाद छात्रा के दोनों भाई अपने एक मित्र को लेकर रोडवेज के पीछे खालसा होटल पहुंचे। होटल में दो मनचले खाना खा रहे थे।

होटल में पहुंचते ही छात्रा के भाइयों ने मनचलों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में होटल का सामान और टेबल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय मौजूद एक सिपाही और होटल मालिक सुखवीर सिंह ने बीचबचाव करने का प्रयास किया। मौका पाते ही हमलावर अपनी बाइक (यूके 04 जे 5609) छोड़कर भाग निकले। मारपीट में घायल छात्रा के भाई का समाजसेवी हेमंत गौनिया ने बेस अस्पताल में इलाज कराया। उसके हाथ में गिलास के शीशे धंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें