फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्का बल प्रयोग करने से अस्पताल में भगदड़

Mon, 01 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीरूमदारा में विगत दिवस दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। रविवार को चारों युवकों को पुलिस मेडिकल के लिए संयुक्त चिकित्सालय लाई थी।
विज्ञापन


 अस्पताल में उनके समर्थकों व पुलिस के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने से चिकित्सालय में भगदड़ मच गई। हालांकि बाद में चारों युवकों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जमानत मिल गई। 

पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राहुल राठी ने बताया शनिवार की रात पीरूमदारा में महेंद्र सिंह, नंदाबल्लभ सती, हरदीप सिंह का राजू बिष्ट से विवाद हो गया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस चारों युवकों को पीरूमदारा चौकी ले आई।
विज्ञापन


यहां चारों के समर्थकों ने उनको छोड़ने का पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो पुलिस रात में ही चारों युवकों को कोतवाली ले आई। इसी बीच चारों के समर्थक कोतवाली पर एकत्रित होने लगे तो पुलिस ने चारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें