फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी टैक्टर-ट्राली, चालक की मौत

Wed, 18 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्राम पाटकोट में बीती रात टैक्टर-ट्राली खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। सोमवार की रात ग्राम पाटकोट निवासी प्रकाश चंद्र (45) पुत्र जोगा राम भलोन में काम करने के बाद टैक्टर-ट्राली से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


 इसी दौरान हनुमान मंदिर के पास टैक्टर-ट्राली लगभग 25 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह तक जब प्रकाश चंद्र घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में निकले।

तब खाई में ट्रैक्टर-ट्राली पड़ी देख हादसे की जानकारी हुई। सीएमएस डा. एचएस खडायत ने बताया मंगलवार की सुबह मृतक के शव को लेकर परिजन चिकित्सालय पहुंचे। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें