फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में तीन की मौत से शहर में मातम

Fri, 13 Nov 2015 12:38 AM IST
/अमर उजाला ब्यूरो/ रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दीपावली मनाने के लिए दिल्ली से रामनगर आ रहे मिस्टर रामनगर उमेश रावत समेत तीन लोगों की हादसे में मौत से बृहस्पतिवार को शहर में मातम छा गया। देर शाम स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उमेश की चिता को उनके छोटे भाई संजय रावत और ललित ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


नगर पालिका सभासद संजय रावत के बड़े भाई, बास्केटबाल खिलाड़ी और 2003 व 04 में मिस्टर रामनगर रह चुके उमेश रावत उर्फ बालू रावत (38 वर्ष) अपनी मौसा की कार में दिल्ली से रामनगर दीपावली मनाने आ रहे है थे।

इस दौरान मुरादबाद के पास दस टायरा ट्रक से टक्कर के कारण कार में सवार उमेश के 45 वर्षीय मौसा दिनेश तड़ागी, 35 वर्षीय मौसी राधा तड़ागी की 10 नवंबर को मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि कार में सवार बालू रावत, अक्षित तड़ागी (23 वर्ष) और मोली तड़ागी (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार सुबह बालू की मौत हो गई। स्व. रावत अपने पीछे पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्र को रोता बिखलता छोड़ गए।

बताया जा रहा है कि मूलत: अल्मोड़ा निवासी दिनेश तड़ागी गुड़गांव में रहते थे। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और खिलाड़ियों ने शोक जताया है।

दीपावली का त्योहार घर में मनाने के लिए बालू ने पहले से ही रेल का रिजर्वेशन करा लिया था। छोटा भाई ललित और दोस्त भी साथ में आने थे।

अचानक ही मौसा ने फोन कर कहा हम भी रामनगर चल रहे हैं, हमारे साथ गाड़ी में चलो। इसके बाद बालू ने अपने रिजर्वेशन कैंसल करा दिया। जबकि छोटा भाई ललित दोस्तों के साथ रेल से आए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें