फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति चेयरमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 13 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में गन्ना विकास समिति के चेयरमैन और भाजपा नेता चौधरी सतेंद्र सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नांगल के गांव सौफतपुर निवासी गन्ना समिति के चेयरमैन चौधरी सतेंद्र सिंह (45) कई वर्षों से नजीबाबाद के संतोमालन में किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार की रात वह हरिद्वार मार्ग पर मालन नदी पुल के निकट सपा नेता परवेज खां के प्रतिष्ठान पर देर रात साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उनकी अचानक हालत बिगड़ गइ तो रात तीन बजे पूजा नर्सिंग होम भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उनके भाई सौफतपुर के ग्राम प्रधान नौबीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, हरेंद्र राजपूत अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर शव घर ले आए। 

आरोप है कि  शरीर नीला पड़ा था। इस पर परिजन नजीबाबाद थाने पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। भाई नौबीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। उधर, सपा नेता परवेज खां ने सतेंद्र सिंह को पुराना नजदीकी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि जिस समय सतेंद्र की तबीयत खराब हुई, वे प्रतिष्ठान पर नहीं थे।
विज्ञापन


हार्ट अटैक से हुई मौत
 भाजपा नेता चौधरी सत्येंद्र सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को तीन चिकित्सकों के पैनल ने उनका पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें