ओखलकांडा ब्लाक के ग्रामसभा मैतोली का जंगल पिछले तीन दिन से धू धू कर जल रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में चारों ओर धुआं ही धुआं है। बावजूद इसके वन विभाग ने जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है।
अग्निकांड के चलते अब तक सैकड़ों हेक्टेयर जंगल जल चुका है। लगातार फैल रही आग से आसपास के जंगलों में भी दावाग्नि का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से आग को बुझाने के लिए टीम को मौके पर भेजने की मांग की है।