फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार कथा सुनने गया तो घर में घुसे चोर

Sun, 14 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक में अज्ञात चोरों ने दिन दहाड़े घर में दस्तक देकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से 25 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये चुराकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर हिम्मतपुर ब्लाक निवासी प्रकाश शर्मा परिवार समेत पीरूमदारा में चल रही भागवत कथा सुनने आए थे। वे घर के मुख्य गेट पर ताला लगाना भूल गए।

 इस दौरान चोर घर में घुसकर अलमारी का लॉक तोड़कर, उसमें रखे सोने के झूमके, मांग टीका, नथ, सोने की पाजेब, छह जोड़ी बिछुए समेत 25 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना पीरूमदारा चौकी इंचार्ज राहुल राठी को दी। एसआई राठी ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें