फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक और जेवरात के साथ धरा गया ‘हड्डी’

Mon, 20 Apr 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर में लाखों की चोरी कर भाग रहे चोर को भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने गौला गेट से बाइक के साथ धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लाखों के जेवरात, लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद किया है। छानबीन से पता चला कि गिरफ्तार आरोपी मुखानी और मंडी क्षेत्र में भी चोरी कर चुका है।
विज्ञापन


सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने बताया कि शनिवार रात सुभाषनगर निवासी व्यवसायी अंकित टंडन के घर चोरी हो गई। चोर ने अलमारी में रखा सात तोला सोना, पांच तोले चांदी के जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल चुरा लिया। इससे पहले उसने गुरुनानकपुरा में सरदार मनजीत सिंह की बाइक चुरा ली थी। जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने सिपाही पूरन के साथ मुखबिर की सूचना पर गौला गेट से चोर को बाइक (यूए 04डी 7800) के साथ धर दबोचा।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए जेवरात भी बरामद किए। गिरफ्तार जावेद ‘हड्डी’ मूल रूप से काशीपुर का रहने वाला है, लेकिन चोरी करने के लिए वह अपना अड्डा बदलता रहता है। पहले वह काबुल का बगीचा और जवाहर नगर में रहता था, लेकिन वर्तमान में उसका परिवार राजपुरा में रहता है। गिरफ्तार जावेद के खिलाफ चोरी के चार और मुकदमे दर्ज हैं। अभी 15 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है। चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत का कहना है कि जावेद ‘हड्डी’ अकेले की चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें