फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा-भांजे ने की थी इलेक्ट्रानिक्स दुकान में चोरी

Sun, 22 Mar 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसओजी की मदद से हीरानगर चौकी पुलिस ने शुक्रवार शाम दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी की पांच एलईडी बरामद की है। पूछताछ से पता चला कि गिरफ्तार पंकज मेहरा एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था।
विज्ञापन


बाहर निकलने पर उसने अपने मामा के साथ मिलकर हीरानगर पुुलिस चौकी के पास दुकान में चोरी की। सीओ ने एसएसपी की तरफ से घटना का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने पत्रकारों को बताया कि 16 मार्च की रात बिठौरिया नंबर एक निवासी गोदावरी की कालाढूंगी रोड पर हीरानगर चौकी से सटे सिजवाली टावर स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग दो लाख रुपए कीमत के पांच एलईडी चुरा लिए थे।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ एसओजी की टीम को लगाया गया। शनिवार को एसओजी को जानकारी मिली कि चोर टेंपो से जा रहे हैं। पुलिस ने पंत कालोनी के पास टेंपो रोककर दोनों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच एलईडी बरामद की। पकड़े गए लोगों में पंकज मेहरा पंत कालोनी और डहरिया निवासी उसका मामा धरम सिंह शामिल हैं। गिरफ्तार पंकज पर 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 2005 से वह लगातार चोरी कर रहा था। पुलिस की सूची में पंकज काफी शातिर चोर बताया जा रहा है।

सरिया चुराते पकड़ा गया चोर
मुखानी पुलिस ने बमौरी निवासी अमर कश्यप को सरिया चुराते समय धर दबोचा। उपनिरीक्षक संजय जोशी ने बताया कि पार्वती कालोनी में जगदीश पांडेय का मकान निर्माण चल रहा है। शुक्रवार रात अमर कश्यप ने मकान के सामने रखे सरिया को कट्टे में भर दिया। सूचना पर चीता दस्ते ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें