फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो खाई में गिरी एक की मौत, पांच घायल

Sun, 22 Mar 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (लोहाघाट) चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराहीधाम में मां बज्र बाराही के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की आल्टो तल्ली रिखोली के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को देवीधुरा से हल्द्वानी रेफर किया गया। हल्द्वानी लाते वक्त कार स्वामी की मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार को पारस गांव के चंचल सिंह फर्त्याल अपनी नई आल्टो कार से देवीधुरा की मां बज्र बाराही के दर्शन से लौट रहे थे। कार को वह खुद चला रहे थे। ढोलीगांव और पारस के बीच तल्ली रिखोली में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार मालिक चंचल सिंह (50), उनकी पत्नी पुष्पा (42), पुष्पा देवी (25), पत्नी नंदन सिंह, बेटी रोशनी (6), जानकी देवी (27), पत्नी पान सिंह और बेटा दीपक सिंह (8) घायल हो गए।  घायलों को 108 से देवीधुरा अस्पताल ले गया लेकिन डाक्टर न होने पर सभी को हल्द्वानी रेफर किया गया। हल्द्वानी लाते वक्त चंचल सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें