फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गश्त करती रही, चोर चार लाख ले गए

Mon, 13 Apr 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशमहल में पुलिस गश्त करती रही और चोर सड़क से सटे केआर ग्लास एंड प्लाइवुड के शोरूम में घुसकर चार लाख रुपए उड़ा ले गए। कुल तीन मिनट के अंदर चोरों ने चोरी की और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर टार्च लेकर अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन उसका चेहरा कैमरे में कैद नहीं हुआ है। पुलिस जांच में आया है कि चोरों ने फुट पंप जैक की मदद से शटर उठाया है।
विज्ञापन


जीबी पंत मार्ग तिकोनिया निवासी रजत कुमार गर्ग की शीशमहल में रोड से सटकर केआर ग्लास एंड प्लाइवुड का शोरूम है। रविवार सुबह मालिक के साथ कर्मचारी आए तो शटर खुला था। अंदर कैश बाक्स में पैसे नहीं थे। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी, थानाध्यक्ष नरेश चौहान मौके पर पहुंचे। शोरूम के सीसी टीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि एक चोर टार्च लेकर चार बजकर 56 मिनट पर अंदर घुसा। उसने कैश बाक्स खोलकर चार लाख रुपए की गड्डियां निकाली।

टेबल पर रखने के बाद एक अन्य दराज से रुमाल निकाला और रुपए उसमें बांधकर चार बजकर 59 मिनट पर बाहर निकल गया। सीसी टीवी में चोर का चेहरा कैद नहीं हो सका। वह टीशर्ट के साथ पैंट पहने था। कुल तीन मिनट ही वह अंदर रहा। शोरूम के मालिक रजत कुमार गर्ग ने बताया कि शनिवार शाम को ही एक पार्टी से पैसा मिला था। उन्होंने पैसा कैश बाक्स में रख दिया और घर चले गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चोरों की संख्या तीन होगी। शटर फुट पंप जैक से उठाया गया है। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुट गई है। कोतवाली के एसएसआई एनबी भट्ट का कहना है कि जोनल चेकिंग में शीशमहल के सिपाही गश्त करते हुए पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें