फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आए चार किशोरों पर तेजाब से हमला

Wed, 25 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी-ब्याह में छोटी-छोटी बातों पर बहस, झगड़े होते रहते हैं, लेकिन अल्मोड़ा की तहसील सल्ट में बारातियों पर तेजाब से हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की है। यहां ग्राम कूपी सल्ट से झड़गांव गई बारात में रात्रि भोज के बाद कमरे में सोने गए चार किशोर बारातियों पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजाब से हमला कर दिया। घटना में घायल चारों किशोरों को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इनमें से दो किशोरों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो किशोरों का इलाज किया जा रहा है। कुमाऊं मंडल में किसी शादी समारोह में तेजाब से हमले का यह पहला मामला है। घटना पुलिस के लिए भी चुनौती बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात अल्मोड़ा जिले के ग्राम कूपी (सल्ट) से झड़गांव में रात में बारात गई थी। यह बारात भी अन्य बारातों की तरह ही सामान्य थी। रात्रि भोज के बाद व्यवस्था के तहत बाराती सोने चले गए। इसी तरह बारात में आए चार किशोर दिनेश बिष्ट, प्रवीण, धर्मेंद्र निवासी झड़गांव (सल्ट) और पंकज कुमार निवासी कूपी (सल्ट) भी एक मकान में सोने चले गए।
विज्ञापन


देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने चारों किशोरों के ऊपर तेजाब फेंक दिया, इससे चारों झुलस गए। चारों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के बाराती और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। चारों किशोरों के शरीर तेजाब से झुलसा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 108 सेवा को सूचना दी गई।

इधर, तब तक ग्रामीण हमलावर की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में चारों किशोरों को 108 सेवा के माध्यम से स्व. रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद प्रवीण और धर्मेंद्र की हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि दिनेश बिष्ट एवं पंकज कुमार के गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें