फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति को ढूंढने गई पुलिस लौटी

Thu, 02 Jul 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर फरार पति को ढूंढने के लिए बनभूलपुरा की पुलिस टीम मंगलवार रात आरोपी के घर पीलीभीत गई, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद खाली हाथ हल्द्वानी लौट आई। पुलिस अब सर्विलांस के माध्यम से आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतका के बच्चों को नाना-नानी के सुपुर्द कर दिया है।

पीलीभीत जिले के परेवा जहानाबाद निवासी मोहम्मद नासिर उर्फ गुड्डू पुत्र नन्हे हल्द्वानी में डंपर चलाता था। वह गोपाल मंदिर नईबस्ती निवासी नसीम अहमद के मकान में पत्नी नरगिस और चार बच्चों के साथ किराये में रहता था।
विज्ञापन


 सोमवार को गांधी इंटर कालेज में लगी नुमाइश में महंगी खरीदारी को लेकर नासिर का पत्नी से झगड़ा हो गया और उसने सोमवार को परिवार के साथ गांधी इंटर कालेज में लगी नपत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया।

 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने बच्चों के बयान लिए। बच्चों का कहना है कि पिता ने उन्हें भी मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


बेटी गुलशन ने बताया कि पिता ने कुछ माह पहले पीट-पीटकर उसका पैर भी तोड़ दिया था। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम नासिर के परेवा स्थित घर गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर नासिर का पिता भी घर से फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें