तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज की टीम ने बुधवार को दिनेशपुर इलाके में छापामार कार्रवाई की। इसमें संरक्षित प्रजाति के कछुआ बरामद किया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया। इनकी धरपकड़ को टीमों को लगाया गया है।
प्रभागीय वनाधिकारी डा. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि दिनेशपुर के दुर्गापुर गांव में तस्करी के लिए कछुआ रखे जाने की सूचना मिली थी। वन क्षेत्राधिकारी गणेश त्रिपाठी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
टीम ने कालीपद के घर पर छापा मारा। मौके से कालीपद फरार हो गया। घर पर टीम को गैंजेस्टिक साफ्ट शिल्ट टर्टिल प्रजाति के 21 जिंदा कछुआ और 57 मरे कछुआ के खोल मिले।
आरओ त्रिपाठी का कहना हे कि आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिंदा बरामद कछुओं को एक डैम में छोड़ दिया गया है।