कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रामगढ़ रोड स्थित एक होटल से नेपाली मूल की युवती समेत छह को गिरफ्तार किया है।
युवती का मेडिकल कराया गया। सीजेएम की अदालत ने सभी को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि रामगढ़ रोड पर होटल में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना मिलने पर सीओ बचन सिंह राणा ने टीम के साथ रात करीब 10:30 बजे होटल में दबिश दी।
टीम ने होटल प्रबंधक गौरव सिंह बिष्ट निवासी गहराखेत थाना तल्लीताल नैनीताल, भगतपुर काठमांडू (नेपाल) निवासी 22 वर्षीय युवती, पंकज कुमार (36) निवासी गहना सरगाखेत (मुक्तेश्वर), रियासत अली (36) निवासी गाजीनांग कटोराताल काशीपुर, नजाकत हुसैन (35) निवासी जसपुर खुर्द काशीपुर, अफसर अली (35) निवासी कटोराताल काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि यह सभी कई दिनों से भवाली और इसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे थे। पुलिस ने युवती का बीडी पांडे अस्पताल में मेडिकल कराया।
सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छापेमार टीम में सीओ राणा के अलावा एसएसआई डीएल वर्मा, कांस्टेबल दलीप सिंह बिष्ट, गीता जोशी, जगदीश बोरा, मोहन सिंह बोरा और सुरेंद्र सिंह शामिल थे।