फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटाहल्दू गेट के कंप्यूटर-प्रिंटर तोडे़, बंद रहा गेट

Sat, 25 Apr 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने बीते दिवस उपखनिज निकासी गेट मोटाहल्दू पर लगे कंप्यूटर और प्रिंटर तोड़ दिए। कांटे के ठेकेदार राजू जोशी की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, कंप्यूटर आदि टूटने से शुक्रवार को निकासी गेट बंद रहा और इस कारण 753 वाहन बाहर ही खड़े रहे।
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को छुट्टी होने के कारण उपखनिज निकासी गेट मोटाहल्दू बंद था। शुक्रवार सुबह जब वन निगम और विभागीय कर्मचारी गेट का ताला खोलकर भीतर गए तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। अंदर रखे कंप्यूटर और प्रिंटरों को खिड़की से डंडों की सहायता से गिराकर तोड़ दिया गया था। कांटे के ठेकेदार राजू जोशी ने मामले की जानकारी लालकुआं खनन प्रभाग के डीएलएम महेश शर्मा को दी। इसके बाद कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इधर, डीएलएम महेश शर्मा ने बताया कि खनन नहीं होने से सरकार को एक लाख 28 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। 

मजदूरी बढ़ाने की मांग, चार गेट तीन घंटे रहे बंद
उपखनिज निकासी में लगे मजदूरों ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोडिंग रेट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को बेरीपड़ाव, हल्दूचौड़, देवरामपुर और लालकुआं गेटों पर काम ठप कर दिया। इसके अलावा कुछ मजदूर अपने घरों जाने की जिद को लेकर बकाया की राशि के भुगतान की भी मांग कर रहे थे। काम ठप होने से करीब तीन घंटे तक चारों गेट से कोई वाहन नहीं निकल सका। एसडीओ गौला नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मजदूर लोडिंग रेट बढ़ाए जाने ओर घर जाने की जिद पर अड़े थे। मजदूरों की कुछ मजदूरी बढ़ाकर और समझाकर उनसे खनन कार्य शुरू करा लिया गया, लेकिन देवरामपुर गेट पूरे दिन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें