फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे ट्रांसपोर्टरों का कुचलने का प्रयास

Fri, 22 Jan 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी नदी के खड़ंजा गेट पर धरना दे रहे ट्रांसपोर्टरों को दस टायरा ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। जिससे यहां बखेड़ा हो गया। घटना के समय एक ट्रांसपोर्टर पर गोली चलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में ट्रांसपोर्टर संजय बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा बृहस्पतिवार की सुबह दर्जनों ट्रांसपोर्टर कोसी नदी के खड़ंजा गेट के पास ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती में धरना दे रहे थे।

इसी बीच बिना रजिस्ट्रेशन दस टायरा ट्रक संख्या यूपी 21बीएन 0893 कोसी नदी के खड़ंजा गेट से उपखनिज लेकर बाहर निकला और सड़क पर धरना दे रहे ट्रांसपोर्टरों को कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जिससे ट्रांसपोर्टरों में अफरा तफरी मच गयी। ट्रांसपोर्टरों ने बताया घटना के बाद अब्दुल गफ्फार अपने कुछ सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने आते ही लाठी डंडों, तलवार से हमला करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के एकजुट होने पर मामला शांत हुआ।

पुलिस ने वादी संजय बिष्ट की तहरीर पर अब्दुल गफ्फार के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इसी मामले में ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र सिंह रावत की तहरीर पर पुलिस ने गुलफाम, अब्दुल गफ्फार के खिलाफ धारा 307, 504, 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है।

 वहीं वाहन चालक मासूम अली निवासी ग्राम सौदासपुर थाना डिलारी ने बताया जब वह अपने साथी रईस अहमद निवासी अल्ली खां काशीपुर के साथ वाहन को स्टाक पर खड़ा करने जा रहे थे। तभी खड़ंजा गेट पर संजय बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट तथा एक अन्य ने गाड़ी रोकी।

कारण पूछने पर युवक भड़क गये और मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया संजय बिष्ट ने उन्हें गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास किया।

जिससे गोली उनके कंधे से होती हुए गाड़ी के अगले टायर पर जा घुसी। पुलिस ने इस मामले में संजय बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 307, 504, 506 में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें