फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने किया किशोरी का अपहरण

Fri, 02 Sep 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
अपहरण की सूचना के बाद कोटाबाग चौकी में जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने कोटाबाग के एक गांव की किशोरी को अगवा कर लिया। वे उसे जंगल की ओर ले जाने लगे। किशोरी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपहरण की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रवासियों ने कोटागाब चौकी का घेराव किया। कालाढूंगी थानाध्यक्ष पीके उनियाल ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

किशोरी डिग्री कॉलेज कोटाबाग की छात्रा है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि कॉलेज के बाद बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह रामदत्त निवासी वकील के पास आय प्रमाण पत्र की फाइल बनवाने के लिए पैदल ही जा रही थी।
विज्ञापन


बीआरसी के समीप पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने जबरदस्ती खींच कर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। वे उसे जंगल की ओर ले जाने लगे। कोटाबाग-बेलपड़ाव रोड पर घनियाल देवी मंदिर के पास कुछ युवकों को बैठा देखकर किशोरी ने शोर मचा दिया।

अनहोनी की आशंका से युवकों ने बाइक के पीछे दौड़ लगा दी और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को चौकी ले आई और किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

अपहरण की सूचना से क्षेत्रवासियों और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने चौकी का घेराव कर दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कालाढूंगी थाने की पुलिस भी चौकी पहुंच गई और आरोपी नदीम पुत्र शरीफ और गुफरान पुत्र सखावत निवासी टांडा बादली मोहल्ला काजीपुरा थाना रामपुर (यूपी) को हिरासत में लेकर कालाढूंगी थाने लाया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष उनियाल ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी और अपहरण के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें