फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Mon, 24 Oct 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भवाली (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर के एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव नैनीताल भेजा है। मृतक छात्र के परिजनों ने संदेह जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डिविटो स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत और मेहरागांव निवासी शिवांग नेगी (15) पुत्र पंकज नेगी रविवार दोपहर में चार-पांच दोस्तों के साथ नगर से लगे टम्ट्यूड़ा तोक के पास एक खेत में गया था। दोपहर करीब दो बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि उक्त खेत में शिवांग नेगी बेसुध पड़ा है।

आननफानन में प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से शिवांग को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से फैवीबांड का पैकेट मिला, प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि उक्त सभी छात्र फैवीबांड को सूंघकर नशा कर रहे होंगे और अधिक नशे की स्थिति में शिवांग की मौत हो गई होगी। 
विज्ञापन


कोतवाल जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र के साथ मौजूद उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। उक्त सभी छात्र नाबालिग हैं। इधर, छात्र के परिजनों ने साथी छात्रों पर हत्या का अंदेशा जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें