फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या, गैंगरेप की आशंका

Mon, 24 Oct 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपहृत 10 वर्षीय बच्ची का शव अर्द्धनग्न अवस्था में एक खेत में पड़ा मिला। लोगों ने गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


एसपी और एएसपी समेत आलाअधिकारियों ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्ची के चचेरे भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी एक व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर स्कूल से आने के बाद बच्ची बकरी चराने गांव के जंगल में गई थी। देर शाम तब बच्ची के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। परिजनों समेत ग्रामीणों ने कई घंटे जंगल में बच्ची की खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में बच्ची का शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। बच्ची के कपड़ों से ही उसका गला घोंटा गया था। बच्ची की हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है। 

मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। साथ ही एलआईयू की ड्यूटी भी लगाई गई है। बच्ची के हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। - सतीश चंद्र पांडेय, सीओ 

हत्या के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने बच्ची की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना पर सीओ सतीश चंद्र पांडेय, गढ़ इंस्पेक्टर समरजीत सिंह और बहादुरगढ़ कार्यवाहक एसओ चरणसिंह मौके पर पहुंचे।

अफसरों ने परिजनों और ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराकर बच्ची के शव को पोस्टमार्र्टम के लिए भिजवाया। कुछ ही देर बाद एसपी अलंकृता सिंह और एएसपी आरएन यादव भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां मौजूद पैरों के निशानों के नमूने लेने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी और एएसपी ने बच्ची की मां से बातचीत की। एसपी ने अफसरों को जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें