फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के छात्र की नलदमयंती ताल में डूबने से मौत

Sun, 17 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में बीटेक (सिविल) तृतीय वर्ष के छात्र की शनिवार को नलदमयंती ताल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। छात्र की मौत की खबर से शिक्षण संस्थान में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीटेक के छात्र विक्रम धर्मसक्तू पुत्र चंद्रसिंह धर्मशक्तू निवासी ग्राम कनौली शामा बागेश्वर अपने दोस्त अमन त्यागी, रजत उपाध्याय, हरीश मेहरा और प्रतीक दरम्वाल के साथ शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे संस्थान से आउट पास लेकर बाहर निकले थे। पांचों छात्र घूमते हुए नलदमयंती ताल पहुंचे। वहां उन्होंने बीयर पी और दोपहर साढ़े तीन बजे नहाने के लिए ताल में उतर गए। करीब चार बजे जब वे ताल से बाहर आए तो विक्रम उन्हें कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने विक्रम की खोजबीन शुरू की। आधे घंटे बाद जब विक्रम का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने फोन पर संस्थान को इसकी सूचना दी।

आनन फानन में संस्थान के कुछ अन्य छात्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से ताल और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की तो ताल विक्रम का शव दिखाई दिया। विक्रम को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर संस्थान के डीन प्रो. आरसीएस मेहता समेत संस्थान के कई शिक्षक-छात्र और थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह पांगती सीएचसी पहुंचे। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। देर रात तक उनके यहां पहुंचने की उम्मीद है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र विक्रम धर्मसक्तू शनिवार को डेढ़ बजे के करीब व्यक्तिगत कार्य के लिए आउट पास लेकर संस्थान से बाहर निकला था। सभी छात्र लिखित में सूचना देकर बाहर जाते हैं। विक्रम के साथ कुछ ओर छात्र भी निकले थे। संस्थान के प्रोफेसर और अन्य लोग सीएचसी पहुंचे हैं। संस्थान के लिए यह बेहद दुखद घटना है।
विज्ञापन

- प्रो.आरसीएस मेहता, डीन, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें