फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल जोन की कमान शांतनु को 

Mon, 25 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से नैनीताल जोन की क्रिकेट टीम का ट्रायल रविवार को इंस्प्रेशन स्कूल में आयोजित किया गया। ट्रायल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा के 46 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला सचिव दीपक मेहरा ने बताया कि देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। टीम 26 अप्रैल को सुबह देहरादून को रवाना होगी। जबकि पहला मैच 27 अप्रैल को होगा। टीम में शांतनु जोशी (कप्तान), विवेक तिवारी, मयंक चौहान, निखिल लोशाली, नीरज बोरा, प्रथम पंत, लोकेश तिवारी, अनुज रावत, आयुष उपाध्याय, प्रेम प्रकाश यादव, मनीष बिनवाल, गोविंद मेहता, पुनीत श्रीवास्तव, विवेक सरना, आकाश नैनवाल, शिवम सिंह थे।

टीम के मैनेजर और कोच मनोज भट्ट होंगे। चयन कमेटी में आनंद बिष्ट, लीला कांडपाल, मो. रेहान, नरेंद्र तिवारी थे। इस मौके पर सुशील सिंह, राजेंद्र क्वीरा, सचिव दीपक मेहरा और मीडिया प्रभारी कमल पपनै मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें