फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगेहाथ धरा गया चोर

Tue, 12 May 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर ने घर में घुसकर डीवीडी और वीसीआर चुरा लिया। जाग होने पर वह बाथरूम में घुस गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। उससे चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


गैस गोदाम रोड निवासी अश्विनी मेहरोत्रा ने बताया रविवार की रात एक बजे दो मंजिले पर आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। एसआई प्रताप सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मकान की छानबीन की तो दो मंजिले में बने बाथरूम में छुपे चोर को पकड़ लिया। चोर के पास से एक थैला भी मिला, जिसमें अश्विनी के घर से चुराया गया वीसीडी, वीसीआर और डीवीडी प्लेयर रखा था। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम एहतेशाम-उल-हक पुत्र शम्सुलहक निवासी मक्का मस्जिद खताड़ी बताया। मामले में पुलिस ने गृह स्वामी की तहरीर पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा 457, 380, 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें