फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप दारू पीता रहा, दोस्त करता रहा दुष्कर्म

Sun, 15 Feb 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर हैवान हो जाते हैं यहां के लोग। लाडली कांड के बाद ऐसी ही हैवानियत बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ हुई। पिता दारू पीता रहा और दोस्त उसकी दो साल की मासूम बेटी के साथ बलात्कार कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। खून से लथपथ मासूम का राजकीय महिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना के साथ पुुलिस संरक्षण में इलाज कराया गया। इस मामले में पुलिस पिता और उसके दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम अपनी दो साल की बेटी को पिता के साथ घर छोड़कर मां अपने मायके चली गई। रात नौ बजे मां घर पहुंची तो बेटी खून से लथपथ थी। उसने पति से पूछा कि बेटी के साथ किसने दुष्कर्म किया है। शराब के नशे में धुत पति ने बताया कि उसका दोस्त रवि आया था। दोनों ने साथ में शराब पी।

वही बेटी के साथ दुष्कर्म कर चला गया। रोती बिलखती मां बेटी को लेकर तत्काल बेस चिकित्सालय पहुंची। यहां डाक्टरों ने कहा कि पहले पुलिस में सूचना दे दो। इसके बाद मेडिकल मुआयना पुलिस संरक्षण में होगी। बेटी को गोद में लेकर मां पैदल बनभूलपुरा थाने पहुंची। थाने में मौजूद दरोगा मुनौव्वर महिला पुलिस को लेकर तत्काल राजकीय महिला अस्पताल पहुंचे। यहां महिला डाक्टरों ने मासूम का इलाज करने के बाद मेडिकल मुआयना किया। पुलिस के पकड़े जाने के डर से पिता भी घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस पिता और उसके दोस्त की देर रात तक तलाश कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें