फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद राजेश की मानसिक स्थिति खराब

Sat, 18 Apr 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहरिया स्थित घर में जहर खाने वाले राजेश मिश्रा को पत्नी के मौत की सूचना मिलने पर उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। वह अस्पताल से भागकर घर पहुंचा और परिजनों पर पथराव करने लगा। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। भाई और मां राजेश की हरकत से परेशान हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से कठपुरिया छीना बागेश्वर एवं हाल निवासी डहरिया के राजेश मिश्रा ने बुधवार शाम अपनी पत्नी पूजा के साथ घर में जहर पी लिया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में देर रात पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी थी। शुक्रवार को पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर अस्पताल में भर्ती राजेश मानसिक संतुलन खो बैठा और अचानक बेड से उठकर भाग निकला।

वह सीधे घर पहुंचा और परिजनों पर पथराव करने लगा। राजेश के बड़े भाई अनिल ने पुलिस को सूचना दी। मेडिकल चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी ने बताया कि मानसिक स्थिति खराब होने पर राजेश को मानस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अनिल ने तहरीर के साथ पूजा द्वारा मौत के पहले लिखे गए पत्र को पुलिस चौकी में दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें