फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम में नकली टिकटों से शिवाय का शो

Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रेम में नकली टिकटों से शिवाय का शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी दीपक रावत ने शनिवार को प्रेम सिनेमा हॉल में छापामारी की। सिनेमा हॉल में नकली टिकटों से दर्शकों को फिल्म दिखाई जा रही थी। दर्शकों में मनोरंजन कर निरीक्षक भी शामिल थे। मनोरंजन कर की चोरी पकड़े जाने पर उन्होंने सिनेमा हॉल सीज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की कार्रवाई से सिनेमा हॉल संचालकों में खलबली मच गई। प्रेम सिनेमा हॉल में शिवाय फिल्म चल रही थी। जिलाधिकारी दोपहर में अचानक सिनेमा हॉल पहुंचे। हॉल में नकली टिकटों से 160 दर्शक फिल्म देख रहे थे।

डीएम ने सिनेमा हॉल के कार्यालय का निरीक्षण किया। टिकट विक्रेता नकली टिकट का कोई जवाब नहीं दे पाया। जिलाधिकारी ने टिकटों की फाइल और फार्म बी तलब किया, वह भी नहीं मिले। आलमारी खुलवाई तो उसमें भारी मात्रा में सिनेमा के टिकट की गड्डियां मिली।
विज्ञापन


जिसमें भारी मात्रा में डुप्लीकेट टिकट की गड्डियां थी। जिलाधिकारी ने राजस्व चोरी एवं सरकारी दस्तावेजों में फर्जीबाड़ा के मद्देनजर एफआईआर दर्ज करते हुए सिनेमा हॉल सीज करने के निर्देश दिए। डीएम ने मनोरंजन कर निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।

संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। सिनेमा हॉल सीज होने की भनक लगते ही मैनेजर ने भागने का प्रयास किया लेकिन गार्ड ने उसे दबोच लिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा, एसडीएम एपी बाजपेयी, उप नगर आयुक्त नीरज जोशी, निरीक्षक मनोरंजन कर एनएस नपच्याल मौजूद थे।

निजी भूमि पर खोदा गड्ढा, जांच के आदेश

प्रेम सिनेमा के पास धनंजय गिरी ने बिना अनुमति लिए निजी भूमि पर खनन के लिए गड्डा खोद दिया। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपनिदेशक खान को इसकी जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए। भूमि में बड़ा गड्ढा खोदा गया है। जिसकी सामग्री पर रायल्टी देय होती है।

पेट्रोल पंपों पर देखी जन सुविधाएं

जिलाधिकारी दीपक रावत ने तीन पेट्रोल पंपों में जन सुविधाओं की जांच की। उन्होंने कहा कि शौचालय एवं शुद्ध पेयजल सुविधा नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण कर पंपों में जन सुविधाओं की जांच करें।

जिलाधिकारी ने त्रिलोक सिंह पंप संचालक को 15 दिन के भीतर नया शौचालय बनाने एवं शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के निर्देश दिए। मथुरा प्रसाद एंड संस में शौचालय की सफाई के साथ ही शौचालय में बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें