फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी के आरोपी जेल भेजे

Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के ताले तोड़कर नगदी आदि चोरी करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों स्मैक के लती हैं। शनिवार सुबह दो युवकों ने नगर के बाबा कबीरदान मंदिर के ताले तोड़कर शनिदेव की प्रतिमा के गले से चांदी का हार, पंखा, नल की टोंटी, सरिया, पाइप और दानपात्र का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ली। मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी मंदिर व्यवस्थापक शरदचंद्र मिश्र ने शक के आधार पर मोहल्ला तरती बाजार के मनोज उर्फ मनमति पांडे और कसभरा मठिया निवासी राजीव सक्सेना को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। चोरों की निशानदेही पर चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया। चांदी का हार नहीं मिल सका है। लोगों ने चोरों की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शरदचंद्र मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें