फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत मीटर बदलने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Sun, 18 Sep 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के इलेक्ट्रानिक मीटर बदलने के नाम पर ठेकेदार के कर्मचारिोयं पर अवैध वसूली का आरोप है। बताया गया है कि मीटर लगाने के एवज में धनराशि न देने पर कर्मचारी जुर्माने का प्रावधान बताकर लोगों को डरा धमका रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


भीमताल उपखंड के अंतर्गत भीमताल और रामगढ़ ब्लाक के अलावा कई स्थानों पर पिछले वर्षों के दौरान विभाग ने इलेक्ट्रानिक मीटर लगाए थे। कई जगहों पर अभी भी नए इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने के साथ ही साथ पुराने मीटरों को बदलने का काम चल रहा है।

विभाग ने यह कार्य ठेके पर दिया है। बताया जाता है कि मीटर बदलने पहुंच रहे ठेकेदार के कर्मचारी नगरीय क्षेत्रों में डेढ़ से दो सौ और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच सौ रुपये प्रति मीटर तक वसूल रहे हैं। कोई उपभोक्ता उक्त धनराशि की रसीद मांगता है को ठेकेदार के कर्मी यह कहते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं कि रसीद विद्युत बिल के साथ मिलेगी।
विज्ञापन


धनराशि न देने पर कर्मचारी जुर्माने का भय दिखाते हैं।  विभागीय नियमों के तहत नया इलेक्ट्रानिक मीटर निशुल्क लगाने का प्रावधान है। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र बिष्ट ने अवैध वसूली कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अवैध वसूली को लेकर ठेका कर्मियों से हुई नोकझोंक

रामगढ़ ब्लाक के म्यौड़ा और गढ़गांव में पिछले कई दिनों से इलेक्ट्रानिक मीटर बदलने का काम चल रहा है। शनिवार को म्यौड़ा गांव में इलेक्ट्रानिक मीटर बदलने के नाम पर ठेका कर्मियों ने ग्रामीणों से तीन सौ से लेकर छह सौ रुपये तक की मांग की।

ग्रामीणों ने रसीद मांगी लेकिन ग्रामीणों को इसकी रसीद नहीं दी गई। इसे लेकर ग्रामीणों की ठेका कर्मियों से नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह नेगी से की। नेगी का कहना है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

विभाग द्वारा जले हुए मीटर को बदलने पर 1050 रुपये शुल्क जमा कराया जाता है और उपभोक्ता को इसकी रसीद दी जाती है। इसके अलावा नया इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने के नाम पर यदि कोई धनराशि की मांग करता है तो वह गलत है। ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा की जा रही वसूली की शिकायत अभी तक किसी ने नहीं की है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- संजय प्रसाद एसडीओ विद्युत उपखंड भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें