फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर कब्जे को लेकर बवाल

Thu, 21 May 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पर कब्जे को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। इस मामले में एसडीएम ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का चुनाव कराने के लिए सेंट्रल कमेटी गठित की गई थी। यह कमेटी चुनाव के लिए सदस्यता अभियान चला रही है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने सदस्यता अभियान पर सवाल खड़ा कर दिया है। उसका कहना है कि सेंट्रल कमेटी सदस्यता बनाने में अनियमितता कर रही है, जबकि सेंट्रल कमेटी का कहना है कि केशधारी शहरी सिख ही सदस्य बनाए जाएंगे। दूसरे पक्ष के आरोप निराधार हैं। इस मामले में दूसरे पक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल करने के लिए दबाव बनाया है। बुधवार सुबह दूसरे पक्ष ने गुरुद्वारे पर कब्जे का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।

इसके बाद एसडीएम पंकज उपाध्याय ने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाया। एसडीएम ने दोनों पक्षों से तीन चक्र में वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। एसडीएम ने बताया कि अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। रात में भी दोनों पक्ष गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सामने इकट्ठा हो गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कब्जे का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हटाकर विवाद शांत कराया लेकिन तनाव अभी बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें