जहर खाने से बेहोश व्यक्ति की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराया है। अल्मोड़ा जिले के अछरौन तल्ला सल्ट निवासी दान सिंह (40) पुत्र झाबर सिंह 22 नवंबर को शादी समारोह से शराब पीकर घर लौटा।
घर आने पर वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसका पहले रामनगर स्थित एक अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उसे 23 नवंबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने स्वीकार किया कि दान सिंह ने जहर पी लिया था।