फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर भागे खनन माफिया

Mon, 01 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसी नदी के कालू सैय्यद गेट में खनन माफिया द्वारा वनकर्मियों को कुचलने तथा वर्दी फाड़ने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर भागने में सफल रहे। हालांकि वनकर्मी माफियाओं की नामजद रिपोर्ट जरूर लिखा रहे हैं। लेकिन पुलिस कार्रवाई न होना पुलिस के ऊपर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन


्रतराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि रविवार को गश्ती दल ने कोसी नदी में अवैध खनन करने पर एक डंपर व दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। जबकि बंजारी द्वितीय से एक ट्रैक्टर ट्राली को खनन माफिया छुड़ाकर ले गया।

 उन्होंने बताया कि टीम ने माफिया का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। श्री शाही ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने वाला ग्राम गोबरा निवासी गज्जन है।, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें