फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ व्यापारियों पर साढ़े चार हजार जुर्माना

Sun, 22 Mar 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की फटकार के बाद फिर से स्थानीय प्रशासन और निगम ने पालीथिन की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद कालाढूंगी रोड पर पालीथिन चेकिंग में नौ व्यापारियों का चालान कर साढ़े चार हजार का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


नगर निगम कर अधीक्षक बृजेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार को कालाढूंगी रोड पर चेकिंग की गई। नौ दुकानों में पालीथिन बरामद हुई, जिसमें पांच सौ रुपए प्रति दुकानदार के हिसाब से साढ़े चार हजार का जुर्माना वसूला गया।

सोमवार से होगी मुनादी
निर्धारित माइक्रोन से नीचे की पालीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए मुनादी कराई जाएगी। सोमवार को बाजार क्षेत्र और फिर ग्रामीण इलाकों में मुनादी होगी। इसके बाद पालीथिन बरामद होने पर पांच सौ रुपए प्रति पालीथिन जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें