भतीजी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी चाचा को कोतवाली पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। वह एक साल से फरार था।
घटना मार्च-2014 की ग्राम अमोठा अमगढ़ी की है। ग्रामीण ललित मोहन पुत्र नारायण राम ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था।
साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी भी दी थी। राजस्व पुलिस ने मामला कोतवाली पुलिस को हंस्तांरित किया। इस पर एसआई श्वेता नेगी ने टीम के साथ आरोपी की ढूंढखोज शुरू की।
उन्होंने बताया आरोपी ललित खुशखेड़ा अलवर राजस्थान में अपने भाई कन्हैया के आवास पर रह रहा था। रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर रामनगर कोतवाली लाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।