फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज, उठाएं लाभ

Wed, 01 Jul 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली जुलाई यानी बुधवार को डॉक्टर्स डे के मौके पर निजी अस्पतालों में जरूरतमंदों को 10 बजे से 2 बजे तक चार घंटे मुफ्त चिकित्सा सेवाएं मुहैया होंगी। इसके लिए कुछ जगह डाक्टरों व मेडिकल स्टोरों में विशेष सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर मुख्यालय सहित राठ, सुमेरपुर और मौदहा कसबों में एक दर्जन नर्सिग होम व क्लीनिकों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे। नर्सिग होम संचालकों ने समाज के हित में यह फैसला लिया है।

इन नर्सिंग होम में सुबह 10 से 2 बजे तक रोगियों के स्वास्थ्य का परीक्षण नि:शुल्क करेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन ने इस खास दिवस पर गैर सरकारी अस्पतालों में बैठने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं जरूरतमंदों को देने की पहल की है।
विज्ञापन


महोबा में अवस्थी नर्सिंग होम में मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण और जांचे कराई जाएंगी। डॉक्टर मरीजों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लेंगे। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन एडीएम संतोष कुमार राय करेंगे।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पुरुषों के अलावा महिला मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है, जहां पर प्रज्ञा अवस्थी स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला मरीजों का चेकअप के बाद उपचार करेंगी। इसके अलावा खून, पेशाब, शुगर की जांच करने के लिए पैथोलॉजिस्ट डॉ. क्यू. रहमानी रहेंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें