फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से नेवी ऑफिसर की मौत

Thu, 05 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विशाखापटनम में तैनात नेवी के जूनियर कमीशंड ऑफिसर की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। फोन पर निधन की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम चोरपानी नेगी कालोनी निवासी रवि सती (30) पुत्र चंद्रशेखर सती विशाखापटनम में जूनियर कमीशंड ऑफिसर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


मंगलवार को ड्यूटी के दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। उच्चाधिकारियों ने रवि के पिता को फोन कर घटना की सूचना दी। दुखद समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर कॉलोनी के लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। रवि का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार की देर रात तक घर आने की संभावना है। उसके बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें