फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने तीन लोगों पर लगाया बलात्कार का आरोप

Thu, 10 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बिंदुखत्ता (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 संजय नगर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से पड़ोसी द्वारा बलात्कार करने एवं गांव के तीन लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर देख लेने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले की सुनवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बिंदुखत्ता क्षेत्र की महिला द्वारा कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा गया है कि उसकी नातिनी गत 26 अक्टूबर को प्रात: अपने घर पर अकेली थी। तभी उसका पड़ोसी आनंद बल्लभ जोशी उनके घर में घुस आया। जिसने उसकी नातिनी के मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराने वह कोतवाली आ रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले भुवन चंद्र पंत, बसंत बल्लभ उपाध्याय व गिरीश चंद्र पांडे ने घेर कर उसे रिपोर्ट लिखाने कोतवाली जाने से मना करते हुए देख लेने की धमकी दी। इतना ही नहीं उक्त युवकों ने जबरन राजीनामा करने का दबाव बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि आनंद कई बार नातिनी के साथ बलात्कार करने का प्रयास कर चुका है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के साथ पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी आनंद बल्लभ जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पीड़ित किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें