फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी के अश्लील इशारों से भड़के अभिभावक

Wed, 21 Jan 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गरमपानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मझेड़ा में शिक्षामित्र पर दो छात्राओं के साथ कथित बदतमीजी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। शिक्षामित्र के तबादले की मांग पर अड़े अभिभावक राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए।
विज्ञापन

अभिभावकों के मुताबिक शिक्षामित्र उमेश चंद्र जोशी ने सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं को देर तक स्कूल में रोक लिया था। जब दोनों छात्राएं घर नहीं पहुंची तो अभिभावक स्कूल गए। छात्राएं स्कूल में रोती मिलीं।

पूछताछ के दौरान दोनों छात्राओं ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षामित्र उनसे अश्लील इशारे कर रहा था। मंगलवार को जैसे ही अभिभावकों को इसकी जानकारी मिली तो वह ग्राम प्रधान रमेश पांडे के नेतृत्व में स्कूल पहुंच गए। उन्होंने शिक्षामित्र की इस हरकत को लेकर जमकर हंगामा किया।  
विज्ञापन

हंगामे की खबर मिलते ही तहसीलदार एचएस खान, नायब तहसीलदार नितेश डांगर और चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी पुलिसकर्मियों के साथ स्कूल पहुंचे। सूचना मिलने के कई घंटे बाद सीआरसी समन्वयक मनोज कुमार और ओम प्रकाश त्रिपाठी आए तो अभिभावकों ने इनके सामने भी आक्रोश जताया।

तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने दोनों छात्राओं से पूछताछ की। छात्राओं ने उन्हें बताया कि शिक्षक का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है और वह आए दिन अश्लील इशारे करता है। अभिभावकों ने तहसील के अधिकारियों को ज्ञापन देकर शिक्षामित्र का तबादला करने की मांग की। इधर, शिक्षा मित्र उमेश चंद्र जोशी ने छात्राओं और ग्रामीणों के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है।

- प्राथमिक विद्यालय मझेड़ा में शिक्षामित्र की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी मिली है। मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। -आरसी पुरोहित जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें