फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकड़ीघाट के पास ऑल्टो कोसी में गिरी

Sun, 09 Aug 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/गरमपानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काकड़ीघाट के पास ऑल्टो (टैक्सी) कोसी नदी में गिर गई। कार में तीन लोग सवार हैं, उनके जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से आल्टो को नदी से निकालने में जुटी है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही ऑल्टो (यूके02टीए-0932) शनिवार की शाम साढ़े छह बजे काकड़ीघाट के पास अनियंत्रित होकर सौ मीटर नीचे कोसी नदी में जा गिरी।

 नदी का बहाव तेज था, बहती हुई ऑल्टो नदी के बीच जाकर अटक गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी।

चौकी प्रभारी गोस्वामी ने बताया कार मे तीन लोग सवार हैं, जो अभी अंदर ही फंसे हैं। उनके जिंदा रहने की संभावना कम ही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस और ग्रामीण रेस्क्यू में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोस्वामी ने बताया नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। टैक्सी में सवार लोगों के नाम पते की जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें