फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Tue, 08 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी/कालाढूंगी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की टीमों ने हल्द्वानी - काठगोदाम, हल्द्वानी - कालाढूंगी मार्ग पर चेकिंग की। इसमें स्कूल बस समेत नौ वाहनों को सीज और 29 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन डा. गुरदेव सिंह कहते हैं कि एक मैक्सी वाहन तीन साल से टैक्स नहीं जमा किया था, उसकी फिटनेस भी फेल थी। इसे सीज कर दिया गया है। केवल इससे ही करीब 50 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।

एक मैक्सी, एक टैक्सी को पेपर प्रस्तुत नहीं करने पर एक यूपी की एक टैक्सी को उत्तराखंड का टैक्स जमा नहीं करने पर सीज किया गया है।

 छह ओवर लोड ट्रक, चार छोटे भार वाहन, दो आटो, छह टैक्सी, मैक्सी का ओवर लोडिंग, लाइसेंस न होने, सीट बेल्ट न होने पर चालान किया गया है।

 वहीं, परिवहन कर अधिकारी एके झा ने बगैर परमिट दौड़ रही स्कूल बस समेत पांच वाहनों को सीज कर दिया। बगैर ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोड और अन्य धाराओं में 11 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें