फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी भरा बैग चोरी, होटल में हंगामा

Wed, 16 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार समेत पीरूमदारा के एक होटल में रुके एक व्यक्ति का ज्वैलरी भरा बैग चोरी होने से होटल में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

मुरादाबाद के मंडीचौक दिलवाली गली मुगलपुरा निवासी सुमित गुप्ता अपनेे परिचित के घर बर्थडे पार्टी मना कर पीरूमदारा के कॉर्बेट व्यू स्काईलार्क होटल में सपरिवार रुके थे। जब सुबह सुमित की आंख खुली तो कमरे में रखा उनका ज्वैलरी भरा बैग गायब था।

होटल से बैग गायब होने पर सुमित ने होटल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो सुमित ने बताया कि बैग में सोने का एक हार, सोने की एक चेन, एक अंगूठी आदि सामान था।
विज्ञापन


सुमित की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ धारा 289, 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने प्रथमदृष्ट्या मामले को संदिग्ध बताया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें