फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2015 01:39 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनभूलपुरा गोलीकांड के पांचवें आरोपी को भोजीपुरा पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। हल्द्वानी कोर्ट में लाने के लिए पुलिस आरोपी के खिलाफ बी वारंट लेने की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा लाइन नंबर 18 निवासी सपा नेता इस्लाम मिकरानी के भाई उस्मान पर अगस्त में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।  पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ 307 का मुकदमा दर्ज किया था।

इसमें नामजद पांचवां आरोपी अख्तर पुत्र हाजी तैयब फरार चल रहा था। अख्तर की धरपकड़ के लिए बनभूलपुरा पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर पर कोर्ट का फरारी नोटिस चस्पा किया था।
विज्ञापन


सोमवार को भोजीपुरा पुलिस ने अख्तर को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना इंचार्ज नीरज भाकुनी ने बताया कि अख्तर को हल्द्वानी न्यायालय में लाने के लिए बी वारंट लेने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें