फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ापानी में बच्ची से बलात्कार

Wed, 11 Feb 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि में दानवों का राज बढ़ने लगा है। ओखलकांडा ब्लाक के भीड़ापानी क्षेत्र में लकड़ी बीनने गई नेपाल मूल की बच्ची से एक दानव द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। वहीं बागेश्वर में चौरासी मोहल्ले में किराए पर रह रहे प्रधानाध्यापक ने रिश्ते को तार-तार कर भतीजी से बलात्कार किया। मामला युवती केे गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ है। यही नहीं दो दिन पहले कपकोट (बागेश्वर) थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग द्वारा दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाली नेपाली मूल की बच्ची घर के पास के जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया और फरार हो गया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।

परिजनों ने घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को देते हुए फिलहाल मौखिक रूप से राजस्व विभाग के अधिकारियों को घटना के बारे में बताया है। इस संबंध में तहसीलदार बीसी कांडपाल और नायब तहसीलदार दामोदर पांडे ने बताया कि फोन पर मिली सूचना के बाद पतलिया के पट्टी पटवारी पदमादत्त बुधौड़ी को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में सही जानकारी बुधवार को ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें