फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जला

Wed, 11 Feb 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लीताल मार्शल काटेज के स्टाफ हाउस क्षेत्र में रहने वाले कैंटर चालक के घर में मंगलवार को शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कैंटर चालक कुंवर सिंह गैड़ा स्टाफ हाउस क्षेत्र स्थित टिन शेड में रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर वह पत्नी पार्वती और दो बच्चों के साथ रहते हैं। मंगलवार को पार्वती देवी घर में अकेली थीं। दोपहर करीब 2:45 बजे वह खाना बनाने के लिए नीचे वाले कमरे में आई ही थीं कि 15 मिनट बाद ऊपर बने कमरे से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोस के लोगों की मदद से पार्वती देवी ने आग बुझाने का प्रयास किया।

इधर सूचना पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पार्वती देवी के मुताबिक घर में करीब 15 हजार की नगदी, चार तोले का सोने का मंगलसूत्र, कर्णफूल, एलसीडी, सोफा, ड्रेसिंग, अलमारी समेत सभी सामान जलकर राख हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आग बुझाने में क्षेत्र के जगदीश, सुरेश, विवेक साह, संजय कुमार, चंद राम, गंगा सिंह, सुरेश गैड़ा, कैलाश, खीम राम आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें