फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर से चोरी

Wed, 11 Feb 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान से सटे प्राचीन श्रीराम मंदिर को भी चोरों ने नहीं बख्शा। सोमवार रात मंदिर के दो तालों को तोड़कर चोर चांदी की धनुष, तांबा, कांसे के बर्तन और कपड़े के साथ आठ हजार रुपए चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। काबीना मंत्री इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश ने भी मंदिर पहुंचकर पुजारी से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


प्राचीन श्रीराम मंदिर के पुजारी गुरुदेव शर्मा परिवार समेत परिसर में रहते हैं। सोमवार रात जब पुजारी का परिवार सो रहा था तभी चोर मंदिर के पिछले गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चांदी की धनुष, तांबे के दस लोटे, दान पात्र से आठ हजार रुपए नगद, सोनी का डिजीटल कैमरा, सौ साल पुराना तसला, पीतल की बाल्टी, प्रथम तल पर बाक्स में रखी स्टील की 24 थालियां, चादरें सहित सामान समेट ले गए।

सुबह उठने पर पुजारी को चोरी की जानकारी हुई। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुुआयना किया। पुजारी के पुत्र विवेक चंद्र शर्मा ने बताया कि 1824 से स्थापित इस मंदिर में उनकी पांचवीं पीढ़ी सेवा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें